स्वागतम् नववर्ष!
स्वागतम् नववर्ष!
भर गयी है ख़ुशी हर तरफ;
आगमन आपका,
स्वागतम् आपका|
हम खड़े थे यहाँ,कब से यह सोचते;
कब पड़ेगा यहाँ ,यह कदम आपका;
आगमन आपका,
स्वागतम् आपका |
था बड़ा ही मधुर वो सपना मेरा;
हम बिछा देंगे अपना पलक पावँड़ा,
पुष्प वर्षा करेंगे सभी प्यार से
जब हमें होगा दर्शन कभी आपका;
आगमन आपका,
स्वागतम् आपका|
देगी प्रकृति हमें साथ हर पल यहाँ,
भर के खुशबू सुहावन मनोरम तथा
मेघ काले छटेंगे बड़े प्यार से,
देख स्वप्निल मनोरम प्यारा समाँ:
वायु शीतल बहेगी मंदम् गती,
पाँव जब भी पड़ेगा अभी आपका,
आगमन आपका,
स्वागतम् आपका|
भाव विह्वल से हो गए हैं सभी
पा के नववर्ष का यह प्यारा समाँ!
बार शत्-शत् नमन हैं करते सभी:
कर गया धन्य है,
आगमन आपका;
स्वागतम् आपका-2 ||
स्वरचित एवं सर्वाधिकार सुरक्षित -रवि शंकर उपाध्याय |
.jpg)


