हिन्दी
राष्ट्र-प्रेम की अलख जगाती,
जन-जन की वाणी बन जाती,
अपनेपन का भान कराती,
हम सब की प्यारी हिन्दी |
सारे जग में कल-कल बहती,
झरनों की भाषा बन जाती,
आपस में सद्भाव जगाती,
हम सब की प्यारी हिन्दी |
हरिश्चन्द्र ,दिनकर ,नीरज के,
भाव लोक में विचरण करती,
उनके सद्विचार को गढ़ती,
हम सब की प्यारी हिन्दी |
छन्दों ,कविता और कहानी,
उपन्यास व् सभी विधा को,
सरल ,सुगम भाषा में गूँथती,
हम सब की प्यारी हिन्दी |
दुनिया भर की भाषाओं में,
अपनी अच्छी पैठ बनाती,
हम सबका सिर ऊँचा करती,
हम सब की प्यारी हिन्दी |
विघटन की इस कठिन घड़ी में,
जब पूरा जग बिखर रहा हो;
सबको एक सूत्र में बिधती,
हम सब की प्यारी हिन्दी |
सुमधुर ,सुसज्जित ,सरल तथा
अपने कर्ण प्रिय स्वर ,व्यंजन से
सबके दिल दिमाग में छाती,
हम सब की प्यारी हिन्दी |
कार्यालय व् विद्यालय में,
सबकी अपनी प्यारी भाषा;
सबके बोलचाल में घुलती,
हम सब की प्यारी हिन्दी |
अवधी ,ब्रज और मैथिल,
सब हैं इसकी अपनी बहनें;
बहनों संग घुलमिल रहती,
हम सब की प्यारी हिन्दी |
पूरब से पश्चिम तक फैली,
उत्तर में कुछ ,दक्षिण में कुछ,
एक राष्ट्र का भान कराती;
हम सब की प्यारी हिन्दी |
मूल्य और संवेदना आदि को,
मेघ-राशि और बसन्त काल को,
सरल ,सुगम शब्दों में रचती,
हम सब की प्यारी हिन्दी |
स्मृतियों के कोठारे में,
अगणित ग्रन्थों की पुष्पांजलियाँ हैं;
उनको पुष्पित ,गुम्फित करती,
हम सब की प्यारी हिन्दी |
उर्दू इसकी भगनी भाषा,
हिन्दू-मुस्लिम को साथ मिलाती;
एक राष्ट्र में हमें पिरोती,
हम सब की प्यारी हिन्दी |
विश्व गुरु हम फिर बन जाएँ,
हिन्दी दिवस की पावन बेला में,
हम सबको संकल्प दिलाती,
हम सब की प्यारी हिन्दी-२|
रवि शंकर उपाध्याय
मौलिक एवं सर्वाधिकार सुरक्षित |

Bahut khoob sirji
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद ।
ReplyDeleteहिंदी का महत्व एवं योगदान बहुत सरल शब्दों में 🙏🙏 बहुत बढ़िया
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद ।
ReplyDeleteहिंदी में सभी वर्णमाला एक समान ही होती दूसरे भाषाओं की तरह कैपिटल एवम् स्मॉल नहीं होती,, सबसे बड़ी बात कि हिंदी में आधे अक्षर का साथ भी एक पूरा अक्षर हमेशा देता है,, जैसे कि (हिंदी) । आप की रचना बोहोत सुन्दर है विशेषतः हिन्दी दिवस के अवसर पर,, सही लिखा है आपने कि हिन्दी सबको एक सूत्र में पीरोने का कार्य करता है,, आप का धन्यवाद ऐसी रचनाओं को पढ़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद ।
ReplyDeleteहिंदी दिवस पर बहुत अच्छी कविता
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद ।
ReplyDelete